Blog Details

मिश्रित खेती बनी बिहार के किसान की तरक्की की राज , मिर्च और भिन्डी से हो रही लाखों की कमाई !

मिश्रित खेती बनी बिहार के किसान की तरक्की की राज , मिर्च और भिन्डी से हो रही लाखों की कमाई !

प्रिय पाठकों, बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका स्वागत है।


मिश्रित खेती: आजकल खेती-बाड़ी में मिश्रित खेती किसानों के लिए कमाई का नया सहारा बन रही है। बिहार के छपरा जिले के एक किसान ने इसी तरीके को अपनाकर सबको पीछे छोड़ दिया और बढ़िया मुनाफा कमाया। 


खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए किसानों को अब स्मार्ट तरीके अपनाने की जरूरत है। पारंपरिक खेती में अक्सर किसान सिर्फ एक फसल पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में मौसम खराब हो जाए, बाजार के भाव गिर जाए या फसल में कोई रोग लग जाए तो पूरा नुकसान उठाना पड़ता है। 

 

यही कारण है कि मिश्रित खेती (Mixed Farming) आज के समय में सबसे स्मार्ट और लाभदायक तरीका मानी जा रही है। 


ये भी पढ़े:- Haldi ki kheti: बारिश में हल्दी की खेती क्यों है खास?

 

मिश्रित खेती क्या है?

 

मिश्रित खेती का मतलब है कि एक ही खेत में एक साथ दो या उससे ज्यादा फसलें लगाना। यह तरीका कई तरह से फायदेमंद है –

 

  • खेत का हर कोना इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अलग-अलग फसलें लगाने से मिट्टी में पोषक तत्वों का असंतुलन नहीं होता।
  • किसान को एक ही समय में कई स्रोतों से आय होती है।
  • अगर एक फसल खराब हो जाए तो दूसरी से मुनाफा हो जाता है।

 

यानी मिश्रित खेती एक तरह का जोखिम प्रबंधन का तरीका है। यही कारण है कि कई प्रगतिशील किसान इस तकनीक को अपनाकर सालभर अच्छी कमाई कर रहे हैं।

 

मिर्च और भिंडी की खेती का कॉम्बिनेशन – क्यों है फायदेमंद

 

सब्ज़ियों में मिर्च और भिन्डी दोनों की बाजार में हमेशा मांग रहती है। इनका कॉम्बिनेशन किसानों के लिए इसलिए फायदेमंद है क्योंकि 

 

  • मिर्च की खेती में तुड़ाई लंबे समय तक चलती है, 6-7 महीने तक लगातार फल देती है।
  •  
  • भिन्डी जल्दी तैयार होती है और हर दूसरे दिन तुड़ाई होती है, जिससे नियमित आय बनी रहती है।
  •  
  • दोनों फसलों की देखभाल लगभग एक जैसी है, जिससे सिंचाई और खाद डालने में आसानी रहती है।
  •  
  • मिर्च के पौधों के बीच भिन्डी लगाने से खेत की खाली जगह भी उपयोग में आ जाती है।

 

बिहार के एक किसान की सफलता की मिसाल


आज के समय में जब मौसम का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो गया है, तब किसान को सिर्फ एक ही फसल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए," किसान रामनरेश यादव ने कहा। मैंने 1 एकड़ में मिर्च लगाई और बीच में भिन्डी बोई है। इससे अगर किसी वजह से एक फसल प्रभावित हो भी जाए तो दूसरी से मुनाफा मिल जाता है। 

 

यही वजह है कि मिश्रित खेती से न सिर्फ आमदनी दोगुनी होती है बल्कि नुकसान का खतरा भी आधा रह जाता है। साथ ही ड्रिप सिंचाई से पानी की बचत होती है और जैविक खाद मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखती है।

 

मिश्रित खेती से जुड़े मुख्य फायदे

  • जोखिम कम होता है: एक फसल खराब होने पर दूसरी से नुकसान की भरपाई हो जाती है।
  • सालभर आय: एक फसल खत्म होने से पहले दूसरी तैयार रहती है, जिससे किसान की जेब खाली नहीं रहती।
  • मिट्टी की सेहत सुधरती है: अलग-अलग फसलें अलग पोषक तत्व लेती हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है।
  • खर्च कम: एक बार जुताई और सिंचाई करके दो फसलें लगाई जा सकती हैं।
  • बाजार में डिमांड: सब्जियां की बाजार में डिमांड ज्यादा होती है जिससे हमेशा बिकती हैं, इसलिए खेती में मुनाफा भी ज्यादा होता है ।


Agricultural Tips : ध्यान देने योग्य बातें

  • सही किस्म के बीज और अच्छे गुणवत्ता वाले पौधे लगाएँ।
  • समय पर सिंचाई और जैविक खाद डालें।
  • फसल को खतरनाक रोगों और कीटों से बचाने के लिए बलवान के शानदार Battery Sprayer का इस्तेमाल करें जिससे फसलों की सुरक्षा करना और भी आसान हो जाता है ।


निष्कर्ष


मिश्रित खेती किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल आपका मुनाफा बढ़ाती है, बल्कि खेती को टिकाऊ बनाती है। मिर्च और भिन्डी जैसी हाई डिमांड वाली फसलों के कॉम्बिनेशन से किसान हर महीने अछी कमाई कर सकते है और जोखिम भी कम रहता है। सही प्लानिंग और मेहनत से छोटे किसान भी लाखों रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं।


अगर आप भी खेती से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो अगली बार बीज खरीदने से पहले मिश्रित खेती पर जरूर विचार करें। यह तरीका आपके खेत की क्षमता बढ़ाएगा, मिट्टी को स्वस्थ रखेगा और सबसे बड़ी बात – आपको लगातार मुनाफा दिलाएगा। 

 

यदि आप खेती से जुडी मशीनों की जानकारी चाहते है तो निचे दिए गए हमारे चैनल पर जरुर जाएँ जहाँ आपको एक से बढ़कर एक खेती की मशीनों की जानकारी दी जाती है।


https://www.youtube.com/@balwaan-krishi/videos

 


ये भी पढ़े:- रासायनिक उर्वरक का मिट्टी पर खतरनाक असर : किसानों पर मंडराता खतरा !

 7HP Power Weeder: किसानों की पहली पसंद ये बदल देगा खेती का तरीका

 Pro Kabaddi League Season 12: कबड्डी के मैदान में अब दिखेगा बलवान का दम !

कैसे बदल रहा है वृक्षारोपण का चेहरा? जानिए नए ट्रेंड्स।


 

Post Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *