Blog Details

Chukandar ki kheti 2026: ये 5 उन्नत किस्में किसानों को बना देंगी मालामाल

Chukandar ki kheti 2026: ये 5 उन्नत किस्में किसानों को बना देंगी मालामाल

प्रिय पाठकों बलवान कृषि के ब्लॉग सेक्शन में आपका स्वागत है।

Chukandar ki kheti: चुकंदर की खेती भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर की जाती है क्योंकि चुकंदर ही एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन शरीर के लिए इतना फायदेमंद माना जाता है की डॉक्टर भी इसे खाने की अक्सर सलाह देते है। 

चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व और विटामिन्स इसे बाजार में बहुत ही लोकप्रियता प्रदान करती है जिसके चलते किसानों के लिए इसकी खेती करना एक लाभकारी व्यवसाय साबित हो सकता है। 

लेकिन चुकंदर की खेती करने के लिए सबसे बड़ा कदम है सही किस्मों का चुनाव करना। यदि सही किस्मों का चुनाव न किया जाए तो आपकी चुकंदर की खेती में उत्पादन पर भारी असर पड़ सकता है। 

इसी समस्याएं का हल हम आज के इस ब्लॉग में समझेंगे जहां हम बात करेंगे चुकंदर की खेती करने के लिए कुछ उन्नत किस्मों के बारे में जो किसानों को बम्पर उत्पादन दे सकती है। 

 

चुकंदर की उन्नत किस्में 

चुकंदर की कई किस्में उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ किस्में विशेष रूप से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में खेती के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। चलिए जानते हैं कुछ प्रमुख किस्मों के बारे में:

1. MSH102
यह चुकंदर की सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली किस्मों में से एक है, जो तेजी से बढ़ने के साथ उच्च गुणवत्ता वाली होती है।  इसका आकार औसतन मध्यम से बड़ा होता है और इसकी जड़ें गहरे लाल रंग की होती हैं। MSH102 की खासियत यह है कि यह जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशील है और कम समय में अधिक पैदावार देती है।

 

2. Beet Indam – Ruby
Beet Indam – Ruby चुकंदर की एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म है, जो मुख्य रूप से उसकी गहरी लाल रंगत और मिठास के लिए जानी जाती है। इसका आकार गोल होता है और यह किस्म उच्च उत्पादन क्षमता वाली है, जिससे किसानों को अधिक लाभ मिल सकता है।

 

3. Shine Redball
Shine Red Ball चुकंदर की एक और प्रसिद्ध किस्मों में से एक है, जो खासतौर पर भारतीय जलवायु के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यह चुकंदर की गोल और चिकनी जड़ें बनाती है, जो बाजार में आकर्षक होती हैं। इसकी त्वचा पर हल्का लाल रंग और उसका मीठा स्वाद इसे लोकप्रिय बनाता है।

 

4. Ashoka-Redman
Ashoka-Redman चुकंदर की किस्म में जड़ों का आकार बहुत अच्छा होता है, और यह किस्म विशेष रूप से उपजाऊ मिट्टी में बेहतर पैदावार देती है। इसका रंग गहरा लाल होता है, और इसके पौधे ठंडे मौसम में बेहतर उगते हैं। इसे औद्योगिक उपयोग के लिए भी उपयुक्त माना जाता है।

 

5. Early Wonder
Early Wonder, जैसा नाम से ही स्पष्ट है, यह एक जल्दी पकने वाली किस्म है। इसकी जड़ें गोल और हल्के लाल रंग की होती हैं। यह किस्म खासतौर पर उन किसानों के लिए आदर्श है जो जल्दी फसल लेने के इच्छुक होते हैं। इसकी जल्दी पकने की क्षमता किसानों को एक या दो अतिरिक्त फसल का फायदा देती है।

 

चुकंदर की खेती ( Chukandar ki kheti ) के फायदे : 


 

बाजार में बढ़ती मांग : आजकल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के कारण चुकंदर की मांग लगातार बढ़ रही है। चुकंदर के विभिन्न स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए, इसका उपयोग जूस, सलाद, सूप और अन्य खाद्य उत्पादों में किया जाता है। 


 

सेहत के लिए फायदेमंद : चुकंदर में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि आयरन, फोलिक एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट्स, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह रक्तदाब को नियंत्रित करने, पाचन तंत्र को सुधारने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।


 

कम लागत और ज्यादा मुनाफा : चुकंदर की खेती ( Chukandar ki kheti )  शुरू करने के लिए अन्य फसलों के मुकाबले कम लागत आती है। इसके लिए आपको महंगे बीजों, रसायनों या अत्यधिक उर्वरकों की जरूरत नहीं होती। इसके बावजूद, चुकंदर का उत्पादन बहुत अच्छा होता है और बाजार में इसकी मांग अधिक होने के कारण किसान को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

 

निष्कर्ष

किसानों के लिए चुकंदर की खेती ( Chukandar ki kheti )  एक बेहद फायदेमंद व्यवसाय हो सकता है, यदि उन्नत किस्मों का चयन सही तरीके से किया जाए। ऊपर बताई गई किस्में न केवल अधिक पैदावार देती हैं, बल्कि इनकी बाजार में भी अच्छी मांग है। 

यदि आप एक नए किसान हैं, तो इन किस्मों के साथ खेती शुरू करके आप अपने कृषि व्यवसाय को लाभकारी बना सकते हैं। साथ ही आप खेती के लिए Balwaan Krishi के कई आधुनिक कृषि उपकरण का इस्तेमाल कर सकते है जिससे आपकी खेती का कार्य पारंपरिक तरीकों के मुकाबले बहुत ही जल्दी और आसानी से पूरा होगा

इन आधुनिक उपकरणों के बारे में जानने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट Balwaan Krishi पर

 

ये भी पढ़े: सर्दी में स्ट्रॉबेरी की खेती: 3 महीने में लाखों की कमाई कैसे करें?

Polyhouse Farming - सर्दियों में इस विधि से करें सब्जियों की देखभाल एवं प्रबंधन


 

Post Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *